{"_id":"56ead8304f1c1bc0228b4574","slug":"30-states-disaster-management-officials-learned-techniques","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 राज्यों के अफसरों ने सीखी आपदा प्रबंधन की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 राज्यों के अफसरों ने सीखी आपदा प्रबंधन की तकनीक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रशिक्षण देते तहसीलदार
गोविंदपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में 30 राज्यों के अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन की बेसिक तकनीक सीखी। ‘बेसिक ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट’ कार्यक्रम में राजस्थान, झारखंड, सिक्किम, उड़ीसा, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
सबसे पहले एनडीआरएफ के एक्सपर्ट्स ने दल केसदस्यों को बटालियन के आधुनिक उपकरणों और तकनीक से परिचित कराया। फिर बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने दल के सदस्यों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विशेषज्ञ टीम ने भूकंप आपदा पर राहत-बचाव कार्य की मॉक ड्रिल भी की। एनडीआरएफ ने सीबीआरएन आपदा, बाढ़ बचाव, भूकंप में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों को भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन