{"_id":"56ec41674f1c1b215b8b4720","slug":"30-million-will-be-spent-on-rural-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अंचल में 30 करोड़ खर्च होंगे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अंचल में 30 करोड़ खर्च होंगे सड़कों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ब्लॉक भोजपुर में 30 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से जुड़े किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा। एनएच-58 को पुन:हाईवे का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह कहना है सांसद सत्यपाल सिंह का।
विज्ञापन
सांसद सत्यपाल सिंह शुक्रवार को मोदीनगर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदीनगर कलछीना मार्ग से एनएच-24 वाया अवलपुर रजवाह पटरी मार्ग, किल्होडा से तलहैटा मार्ग, कादराबाद रजवाह पटरी वाया सिखैडा सारा मार्ग, कलछीना से भोजपुर पिलखुवा मार्ग वाया अमराला मार्ग, रजवाह पटरी वाया सीकरी खुर्द लतीफपुर तिबडा मार्ग, खंजरपुर से मोदीनगर, विद्यापुर शाहजहांपुर शकूरपुर वाया भजटन तलहैटा मार्ग व मोदीनगर हापुड़ मार्ग से एनएच-24 वाया नगौला अमीपुर मुकीमपुर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन मार्गों के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च आएगा। केंद्र सरकार की ओर से मोदीनगर से गुजर रहे एनएच-58 का दर्जा समाप्त कर देने के सवाल पर सांसद ने बताया कि गत 16 मार्च को इसी सिलसिले में दिल्ली मेें एक बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
जिसमें नितिन गड़करी के साथ उनको भी शामिल होना था, मगर उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव का कार्यक्रम स्थगित होने के कारण उक्त बैठक स्थगित करनी पड़ी। यह बैठक जल्द बुलाई जाएगी।
जिसमें उनका प्रयास होगा की एनएच-58 का दर्जा पुन: बहाल हो। सांसद ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से जुड़े क्षेत्र के किसानों को जल्द ही उनकी जमीन का मुआवजा दिलाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद की पत्नी अलका सिंह, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर, सत्यवीर राघव, प्रिंस कंसल, सुशील बिंदल, विजय वाल्मीकि, प्रोफेसर अजीत सिंह व देवेंद्र तॉयल आदि शामिल रहे।