{"_id":"5ae701fd4f1c1b61098b7042","slug":"151525088765-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने दिखाया दम, लड़के भी नहीं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने दिखाया दम, लड़के भी नहीं कम
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
बेटियों ने दिखाया दम, लड़के नहीं कम
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट में गुदड़ी की प्रतिभा छा गई। गांव गरीब व मध्यवर्गीय परिवारों के बेटी और बेटियों ने सीमित संसाधनों में सफलता का परचम लहराया है। 12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियां लड़कों से अव्वल रहीं। टॉप-10 की सूची इस बात की गवाह है। 15 विद्यार्थियों की सूची में नौ लड़कियां हैं। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में लड़के आगे रहे। 19 होनहारों की सूची में 11 लड़के हैं। इंटरमीडिएट में जीजीआईसी विजय नगर की छात्रा ऐश्वर्या गोले ने 88.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। हाईस्कूल में मोदीनगर के चौधरी निरंजन सिंह नेहरा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियाश सरोलिया ने 91.33 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बने हैं।
हाईस्कूल में जिले का औसत परीक्षा परिणाम 89.60 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 91.24 फीसदी रहा। इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण प्रतिशत के लिहाज से छात्राएं लड़कों पर भारी पड़ी है। 12वीं कक्षा में शैक्षिक सत्र 2017-18 में 23452 पंजीकृत थी। इनमें से 20128 ने परीक्षा पास की है, जिसमें 10318 बालिका व 9810 बालक पास हुए हैं। वहीं, हाईस्कूल में 27843 पंजीकृत थे, जिनमें से 23482 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 11673 छात्राएं और 11809 छात्र शामिल हैं। यूपी बोर्ड परिणाम में एसडी इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, जीजीआईसी विजयनगर, सुशीला इंटर कालेज, महर्षि दयानंद इंटर कालेज, सेठ मुकंदलाल इंटर कालेज, कन्या वैदिक कालेज, एमबी गर्ल्स कालेज, जीआईसी नंदग्राम सहित अन्य कालेजों का परिणाम शानदार रहा।
गांवों की मेधा फिर निकली आगे
रिजल्ट में देहात क्षेत्र के कालेजों के विद्यार्थी प्रतिभा के मामले में शहरी क्षेत्र के छात्रों से अव्वल रहे। हाईस्कूल में पहला स्थान मोदीनगर चौ. निरंजन सिंह नेहरा स्कूल के प्रियाश सरोलिया ने पाया है। वहीं, खोड़ा के इंडियन नेशनल इंटर कालेज की छात्रा उज्मा और जेएल नेहरू कालेज मुरादनगर की छात्रा भारती शर्मा 90.83 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में ही तीसरे स्थान पर लोनी के दो मेधावी रहे। लोनी के सरस्वती इंटर कालेज के छात्र लावेश शर्मा व आदर्श विद्या मंदिर के विनय भंडारी ने 90.67 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा थान पाया। इंटरमीडिएट में पहले स्थान पर जीजीआईसी विजयनगर की छात्रा ऐश्वर्या गोले रहीं। दूसरा स्थान लोनी के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र विनय सागर ने 88.20 प्रतिशत अंक और तीसरा स्थान पर मुरादनगर के श्री हंस इंटर कालेज के विद्यार्थी मनु चौधरी ने 87.80 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट एक नजर
कक्षा पंजीकृत परीक्षा छोड़ी उत्तीर्ण छात्रा उत्तीर्ण छात्र अनुत्तीर्ण कुल उत्तीर्ण कुल पास प्रतिशत
हाईस्कूल 27843 1851 11673 11809 4361 23482 89.60
इंटरमीडिएट 23452 1203 10318 9810 3324 20128 90.82