{"_id":"6377a879c70cc115741399ec","slug":"140-inmates-of-dasna-jail-diagnosed-with-hiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरी सजा की मार: गाजियाबाद के डासना जेल में कैद हैं 140 HIV संक्रमित कैदी, 35 को टीबी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरी सजा की मार: गाजियाबाद के डासना जेल में कैद हैं 140 HIV संक्रमित कैदी, 35 को टीबी भी
Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
सार
एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि डासना जेल में बंद कुल 5,500 कैदियों में से 140 एचआईवी पॉजिटिव हैं और उनमें से 35 को टीबी भी है।
विज्ञापन
HIV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की डासना जिला जेल में कुल 140 कैदियों में एचआईवी पॉजिटिव हैं। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि सरकार के निर्देशों के अनुसार, जेल में बंद करने से पहले सभी कैदियों की एचआईवी जांच की जाती है।
विज्ञापन
सरकार के निर्देशों के अनुसार, जेल में बंद करने से पहले सभी कैदियों की एचआईवी जांच की जाती है। जिला जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एमएमजी जिला सरकारी अस्पताल स्थित एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी सेंटर के डॉक्टर गाजियाबाद जेल में कैदियों की जांच हुई।
विज्ञापन
सिंह ने कहा, '5,500 कैदियों में से 140 एचआईवी पॉजिटिव हैं और उनमें से 35 को टीबी भी है। 2016 से जेल में औसतन 120 से 150 एचआईवी पॉजिटिव कैदी रह रहे हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि 2016 में स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने जेलों में एचआईवी जांच शिविर आयोजित किए थे। उस समय गाजियाबाद जेल में 49 कैदी एचआईवी से संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद, सरकार ने एचआईवी और टीबी परीक्षणों को सामान्य स्वास्थ्य जांच का एक हिस्सा बना दिया, जो सभी नए कैदियों के लिए अनिवार्य था। वर्तमान में गाजियाबाद जेल में 1,706 कैदियों की क्षमता के मुकाबले लगभग 5,500 कैदी बंद हैं।