फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang arrested for stealing iPhones and wrapping them in aluminum foil to avoid tracking

Delhi NCR News: गाजियाबाद के लिए उपयोगी। आईफोन चुराकर ट्रैकिंग से बचने को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने वाला गैंग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 40 चोरी के महंगे फोन किए बरामद, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

फोन को गाजियाबाद ले जाकर ग्रे मार्केट में कम दाम में बेच देते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फोन चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के तुरंत बाद आईफोन को एल्युमिनियम फॉयल में लपेट देते थे, ताकि फाइंड माई आईफोन और रिमोट लॉकिंग सिस्टम से लोकेशन ट्रैक न हो सके। इसके बाद वे फोन को गाजियाबाद ले जाकर कुछ ही घंटों में ग्रे मार्केट में बेच देते थे।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाई-एंड मोबाइल चुराने वाला एक गिरोह दिल्ली में सक्रिय है। गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे कॉन्सर्ट, ट्रांसपोर्ट हब और अन्य व्यस्त जगहों पर लोगों को निशाना बनाता है। पुलिस ने मंगलवार को यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक ग्रे कार को रोका और उसमें सवार गाजियाबाद निवासी सलमान (35), इमरान (28), शाहरुख (32) और वसीम (25) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट में भी चुराए फोन
इनके पास से 40 चोरी किए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 16 सीरीज, सैमसंग 24 अल्ट्रा और अन्य ब्रांडों के फोन शामिल हैं। कुछ फोन 7 दिसंबर को हुए एपी ढिल्लो कॉन्सर्ट के दौरान चोरी किए गए थे, जबकि अन्य मामलों का संबंध प्रशांत विहार, शाहबाद डेयरी और आईपी एस्टेट थानों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाली जगह पर मारते थे हाथ
पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह खासतौर पर म्यूजिक इवेंट्स जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हाथ साफ करते थे, जहां लोग महंगे फोन लेकर आते हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में चोरी और झपटमारी के कई पुराने मामले दर्ज हैं, जिनमें सलमान और शाहरुख का नाम सामने आया है। पुलिस गिरोह के अन्य सहयोगियों की पहचान करने और सभी बरामद फोन को दर्ज मामलों से मिलान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article