Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three parks in Ward 17 will undergo renovation and beautification.

Faridabad News: वार्ड-17 में तीन पार्कों का होगा नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण

Thu, 26 Nov 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three parks in Ward 17 will undergo renovation and beautification.
निगम ने जारी किया 22.94 लाख का टेंडर
विज्ञापन


फतेहपुर चंदीला गांव में पार्षद आवास के पीछे महिला पार्क, बरात घर के पास और होली पार्क का होगा कायाकल्प

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर के पार्कों की बदहाल स्थिति सुधारने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम ने वार्ड-17 के तीन पार्कों के नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण की योजना तैयार की है। इसके लिए निगम की ओर से 22 लाख 94 हजार 126 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना के तहत बड़खल क्षेत्र के फतेहपुर चंदीला गांव में पार्षद आवास के पीछे स्थित महिला पार्क, बरात घर के पास बने पार्क और होली पार्क का कायाकल्प किया जाएगा।


नगर निगम की ओर से जारी टेंडर के अनुसार, तीनों पार्कों में नवीनीकरण और सुंदरीकरण से जुड़े सिविल कार्य करवाए जाएंगे। इससे स्थानीय निवासियों को पार्कों में बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आसपास ही घूमने और समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि
विज्ञापन


इस परियोजना के पूरा होने से फतेहपुर चंदीला गांव के लोगों को तीन पार्कों में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed