फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The minister warned contractors that they would be blacklisted if they failed to complete the work on time.

Faridabad News: मंत्री ने ठेकेदारों को दी समय पर काम न करने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

Sat, 22 Aug 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The minister warned contractors that they would be blacklisted if they failed to complete the work on time.
मंत्री ने ठेकेदारों को दी समय पर काम न करने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
विज्ञापन

-अधिकारियों को भी दिए तेजी से काम पूरा करने और नए टेंडर के निर्देश
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से एक-एक विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि जिन कार्यों पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन नए विकास कार्यों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके जल्द से जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। सड़क, सीवर, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंत्री ने बैठक में मौजूद ठेकेदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों की गति बढ़ाएं और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करें। उन्होंने काम में अनावश्यक लापरवाही या लगातार देरी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर ब्लैकलिस्ट करने की भी चेतावनी दी। राज्य मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। उउन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या अड़ंगा लगाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार प्रजापति, जॉइंट कमिश्नर अमित मान, भाजपा नेता सुधीर नागर, अधीक्षण अभियंता ओमवीर, पार्षद एवं फाइनेंस कमेटी सदस्य प्रदीप टोंगर, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed