इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रचा कीर्तिमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड सहित कुल 18 मेडल अपने नाम किए जिसमें 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। प्रतियोगिता में समक्ष ने शानदार खेल दिखाते हुए पॉइंट फाइट, लाइट कांटेक्ट और चिल्ड्रेन म्यूजिकल फॉर्म में तीन गोल्ड मेडल जीते, साथ ही चिल्ड्रेन क्रिएटिव फॉर्म और टीम पॉइंट फाइट में दो सिल्वर मेडल भी अपने नाम किए। वहीं आयरा कक्कड़ ने पॉइंट फाइट, लाइट कांटेक्ट और कैडेट गर्ल्स टीम पॉइंट फाइट में तीन गोल्ड मेडल हासिल किए, जबकि क्रिएटिव फॉर्म में सिल्वर और म्यूजिकल फॉर्म में एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम के अन्य खिलाड़ियों में याझिनी साध ने लाइट कांटेक्ट कैडेट गर्ल्स में और हर्षिता शर्मा ने पॉइंट फाइट चिल्ड्रेन गर्ल्स में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही आद्या कक्कड़ ने टीम पॉइंट फाइट में गोल्ड और सिंगल पॉइंट फाइट में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि आद्या कपूर ने टीम पॉइंट फाइट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सिद्धार्थ जैन ने चिल्ड्रेन बॉयज पॉइंट फाइट और टीम पॉइंट फाइट दोनों में दो सिल्वर मेडल जीते, वहीं समृद्धि सिंह ने ओल्डर कैडेट गर्ल्स टीम पॉइंट फाइट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।