{"_id":"6ab774381a549d74620390d4","slug":"dacoity-at-former-sarpanch-s-house-in-faridabad-after-holding-occupants-hostage-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बंधक बनाकर पूर्व सरपंच के घर डकैती, कनपटी पर तमंचा लगाकर एक करोड़ रुपये लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बंधक बनाकर पूर्व सरपंच के घर डकैती, कनपटी पर तमंचा लगाकर एक करोड़ रुपये लूट ले गए बदमाश
Sat, 26 Sep 2026 12:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:59 PM IST
सार
पूर्व सरपंच मोहम्मद कदीम के घर नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखे करीब एक करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए। हथियार के बल पर बदमाशों ने कदीम को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के गांव फतेहपुर तगा की जोहड़ कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सरपंच मोहम्मद कदीम के घर नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रात करीब दो बजे दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए और हथियार के बल पर कदीम को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश घर में रखे करीब एक करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कदीम ने जैसे-तैसे अपने बंधन खोले और पास ही दूसरे मकान में सो रहे परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस की टीमें बदमाशों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं। घटना के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन