{"_id":"6952ccf78acbe86fea015514","slug":"the-crooks-took-cigarettes-worth-rs-1-crore-by-taking-the-watchman-hostage-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59112-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चौकीदार को बंधक बनाकर एक करोड़ की सिगरेट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चौकीदार को बंधक बनाकर एक करोड़ की सिगरेट ले गए बदमाश
विज्ञापन
चार बदमाशाें ने दिया वारदात को अंजाम, सिंगला धर्मशाला के पास गोदाम में हुई लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भूदत्त कॉलोनी सीही रोड स्थित सिंगला धर्मशाला के पास गली नंबर-3 में बने श्री श्याम सेल के बीड़ी-सिगरेट सप्लाई करने वाले गोदाम में लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने गोदाम में घुसकर वहां ड्यूटी कर रहे चौकीदार को बंधक बना कर कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद गोदाम से करीब एक करोड़ से अधिक की महंगी सिगरेट लूटकर भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना बल्लभगढ़ सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैतपुर निवासी गोदाम मालिक पवन कुमार ने बताया कि उनके पास टीसीआई तंबाकू कंपनी के सिगरेट की एजेंसी है। शनिवार को ही उनके गोदाम में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सिगरेट का स्टॉक लाकर रखा गया था। रविवार को गोदाम के सभी कर्मचारियों की छुट्टी थी। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर एक कर्मचारी सतीश को रात में चौकीदार के रूप में ड्यूटी पर तैनात किया गया था। सतीश रात में गोदाम के अंदर ही मौजूद था।
-- --
देर रात हुई लूट
उन्होंने बताया कि रात करीब ढाई से 4 बजे के बीच चार बदमाश गोदाम में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले सतीश के साथ मारपीट की और उसे जबरन गोदाम के अंदर ले जाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बदमाशों ने गोदाम के अंदर बने दो कमरों के ताले तोड़ दिए और वहां रखी महंगी ब्रांडेड सिगरेट की पेटियां उठाकर ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने सतीश के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।
विज्ञापन
-- -- -
सुबह मिली जानकारी
सोमवार की सुबह रिंकू नाम का दूसरा चौकीदार ड्यूटी पर आया। उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। वह भी दीवार कूद कर अंदर गया, तो उसने जाकर देखा कि सुशील कुमार को बंधक बनाकर कमरे में डाला हुआ था। घटना के बारे में रिंकू ने उनको जानकारी दी। सुशील की आंख पर चोट लगी बताई गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 9 बजे गोदाम की जांच की गई तो अंदर दो कमरों के ताले टूटे मिले और वहां रखी 40 से 50 पेटी अलग-अलग कंपनियों की सिगरेट गायब पाई गई।
बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घायल वर्कर सतीश से भी पूछताछ की जा रही है। सतीश ने पुलिस को बताया कि चार लोग रात में गोदाम में घुसे थे और मारपीट कर उसे बंधक बनाकर लूट की।