फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The aim of Nirogi Haryana is to provide health services to the people: ADC

निरोगी हरियाणा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है : एडीसी

Mon, 21 Aug 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
The aim of Nirogi Haryana is to provide health services to the people: ADC
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) आनंद शर्मा ने निरोगी हरियाणा योजना की सोमवार को समीक्षा करते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य लोगों को उनकी सहूलियत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। वहीं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और श्रम विभागों के अधिकारियों से तालमेल करके बेहतर क्रियान्वयन के साथ ट्रीटमेंट के टारगेट पूरे करें। जिले में इस योजना में 6.82 लाख लोग शामिल हैं। इसमें से अभी 1.11 लाख का उपचार हुआ है। ऐसे में विभाग जांच दर को बढ़ाने पर काम कर रहा है।
आनंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई निरोगी हरियाणा योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सहूलियत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जिसके अंतर्गत राज्य में रहने वाले की बिल्कुल मुफ्त में मेडिकल जांच की जा रही है ताकि सरकार अपने राज्य में रहने वाले नागरिकों के मेडिकल रिकॉर्ड को अपने पास रख सके। इसके अलावा योजना के अंतर्गत अगर कोई भी गंभीर बीमारी है, तो उसकी जांच भी सरकार द्वारा निशुल्क की जा रही है। उसके लिए एक भी पैसा लाभार्थी को देने की जरूरत नहीं है। इस योजना के तहत आवेदन कर मुक्त में चेकअप करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

निरोगी हरियाणा योजना हरियाणा सरकार के द्वारा संचालित एक जनहितकारी योजना है। योजना के तहत राज्य में रहने वाले नागरिकों का मुफ्त में मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। जिससे अगर कोई गंभीर बीमारी निकले तो उसका इलाज निशुल्क किया जा सके। इस योजना के माध्यम से सरकार अपने राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी डाटा को अपने पास रखना चाहती है, ताकि जरूरत पड़े पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा का लाभ देना योजना का प्रमुख लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को उपचार के लिए 6 भागों में विभाजित किया गया है। जिसके लिए 25 से ज्यादा परीक्षण की श्रृंखला निर्धारित की गई है। इसके अलावा दूसरे प्रकार के अन्य टेस्ट भी डॉक्टर के सलाह पर किए जा रहे हैं और 2 दिनों के भीतर रोगी को उसके टेस्ट की रिपोर्ट भी दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थाओं को सरकार के द्वारा चयनित किया गया है। समीक्षा बैठक में सीएमजीजीए श्रुति शर्मा, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, जिला नोडल अधिकारी डॉ. एम पी सिंह, एसएमओ डॉ मान सिंह सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed