फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused who tried to murder by firing in village Tilpat has been arrested

Faridabad News: गांव तिलपत में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The accused who tried to murder by firing in village Tilpat has been arrested
आरोपी पर पूर्व में 4 मामले चोरी के दर्ज हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव तिलपत में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास पर पहले भी चार मामले दर्ज हैं। 29 जुलाई की रात को गांव तिलपत में जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। जिस संबंध में ओम प्रकाश निवासी गांव तिलपत की शिकायत पर थाना पल्ले में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि 30 जुलाई की रात में शिकायतकर्ता के घर के बाहर आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो तीन लड़के खड़े हुए थे। जिनके पास हथियार थे। उन्होंने शिकायतकर्ता का नाम पुकारा और फायर कर दिया। इसके बाद वह गाडी में बैठे और दो फायर और कर वहां से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास (24) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 29 जुलाई को वारदात के समय नितिन व प्रिंस के साथ था। तीनों आरोपी दोस्त है तथा नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद के रहने वाले हैं। आरोपी विकास पर पूर्व में 4 मामले चोरी के दर्ज हैं। आरोपी प्रिंस को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed