{"_id":"68b497f0706ac49bdf0f8894","slug":"teenager-forced-into-prostitution-at-a-spa-center-freed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50320-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: किशोरी से स्पा सेंटर में कराया देह व्यापार, मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: किशोरी से स्पा सेंटर में कराया देह व्यापार, मुक्त कराई
विज्ञापन
सेंट्रल थाना में पॉक्सो व जेजे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेंट्रल थाना इलाके के सेक्टर-12 सिल्वर सिटी माॅल में चल रहे स्पा सेंटर में 15 साल की किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। यह आरोप स्पा सेंटर की मालकिन सेक्टर-86 निवासी सीमा पर लगा है।
28 अगस्त को जिला टास्क फोर्स की टीम ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सूचना के बाद स्पा सेंटर में रेड कर किशोरी को मुक्त कराया है। उस समय भी किशोरी स्पा सेंटर में किसी की मसाज कर रही थी। सेंट्रल थाना पुलिस ने मामले में पॉक्सो व जेजे एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है। राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की ओर से जिला बाल संरक्षण के लिए बनी टास्क फोर्स टीम को एक किशोरी के बारे में सूचना दी गई। इसके आधार पर 28 अगस्त को लेबर इंस्पेक्टर रामफल, डीएलएसए, पुलिस व अन्य की संयुक्त टीम सेक्टर-12 सिल्वर सिटी मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पहुंची। यहां एक व्यक्ति की मसाज कर रही 15 साल की किशोरी को टीम ने मुक्त कराया। किशोरी की काउंसलिंग की गई तो उसने बताया कि बीते एक साल से वो यहां काम कर रही है। एक किन्नर उसे यहां छोड़ गई थी।
किशोरी ने बताया कि मालकिन सुबह नौ बजे उसे अपने साथ लेकर आती है और रात नौ बजे वापस ले जाती है। उससे स्पा सेंटर में आने वाले लोगों की मसाज करवाई जाती है और जबरन देह व्यापार भी कराया जाता है। इसके लिए उसे हर महीने 20 हजार रुपये नकद मिलते हैं। किशोरी ने फरीदाबाद के सेक्टर-9 में एक स्कूल से पांचवीं तक की पढ़ाई भी की है। किशोरी ने कहा कि मालकिन उसे त्यौहारों तक पर भी घर नहीं जाने देती है। मामले में 29 अगस्त को सेंट्रल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।