फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will hit the streets if the killers are not hanged soon

निकिता हत्याकांड: हत्यारों को जल्द फांसी, नहीं हुई तो छात्र उतरेंगे सड़कों पर- जसवंत पवार

Fri, 30 Oct 2020 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Students will hit the streets if the killers are not hanged soon
फरीदाबाद। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों और हाल ही में हुई शहर की बेटी निकिता तोमर की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को युवा आगाज संगठन ने आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। नेहरू कॉलेज से शुरू हुए प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारी मैगपाई चौक पहुंचे और कातिलों का पुतला जलाया। हत्यारों को जल्द फांसी न होने पर उन्होंने विद्यार्थियों के सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्र नेता अजय डागर ने मांग की कि प्रदेश के हर कॉलेज में तत्काल प्रभाव से महिला पीसीआर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। युवा आगाज संयोजक जसवंत पंवार ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिए। ऐसा न होने पर विद्यार्थी सड़कों पर उतरेंगे। सरकार पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराए। समाजसेवी हिमांशु भट्ट ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में त्वरित फांसी का प्रावधान होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान नीरज, बलजीत, नर्वदा, पूजा मेहरा, गौरव, हिमांशु, महेश, परवीन, प्रमोद, सुमित, कपिल, रोहित, राजकुमार गोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed