फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strict action will be taken on waterlogging after May 31: Vipul Goyal

31 मई के बाद जलभराव पर होगी सख्त कार्रवाई : विपुल गोयल

Sat, 03 May 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on waterlogging after May 31: Vipul Goyal
कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन, नगर निगम, एफएमडीए, एनएचएआई के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ मंडी में 4 मई को मुख्यमंत्री के आगमन और शुक्रवार भोर में आई आंधी-बारिश से शहरभर में जगह-जगह जलभराव के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जिला प्रशासन समेत जिले के सभी विभागों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में जलभराव की स्थिति पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को 31 मई के बाद जलभराव या शहर में अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

4 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शहर में रैली करेंगे। ऐसे में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने एकाएक सभी प्रशासनिक अधिकारियाें के साथ ताबड़तोड़ बैठक कीं। शहर के प्रमुख 37 नालों की सफाई का संज्ञान लेते हुए नगर निगम व एफएमडीए से एक्शन रिपोर्ट तलब की। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद एनएचपीसी अंडरपास में हुए जलभराव जैसी स्थिति दोबारा न होने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह अधिकारी रिव्यू करते हुए मानसून की तैयारियों का जायजा लें। यह काम 30 मई तक हर हाल में पूरा करें। स्थिति नहीं सुधरी तो विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डिस्पोजल और अंडरपास में हॉट लाइन कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


---
बारिश से पहले प्वाइंट चिह्नित कर करें निस्तारण
विपुल गोयल ने कहा कि अधिकारी ऐसे प्वाइंट चिह्नित करें, जहां बरसाती पानी एकत्रित होता है। इसके लिए किसी भी तरह का अतिक्रमण व अन्य रोक बेझिझक दूर करें। उन्होंने एसी नगर स्थित नाले को ढलान के अनुसार नाले का फ्लो सुनिश्चित किया जाए। जनहित को प्राथमिकता देते हुए सीवरेज की सफाई रात के समय सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यों की वास्तविक रिपोर्ट के लिए कैमरा बेस्ड मॉनिटरिंग अपनाने के निर्देश भी दिए। वर्क अलॉटमेंट के दौरान ठेकेदार का बैकग्राउंड भी परखा जाए। डिफाल्टर को कार्य देने से अधिकारी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सेक्टर-12 मल्टीलेवल पार्किंग पर चर्चा
कैबिनेट मंत्री ने बैठक में सीएंडडी वेस्ट, सेक्टर 12 में मल्टीलेवल पार्किंग, ग्रेटर फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट मेंटेनेंस व सीवरेज की सफाई के अलावा पार्क व कम्युनिटी सेंटर के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने ऊंचा गांव स्थित गौशाला में गोवंश की स्थिति पर भी संज्ञान लेते हुए इसकी मरम्मत के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए। साथ ही मौजूदा गोवंश के मेवात स्थित संघेल गोशाला में शिफ्ट कर इस कार्य में तेजी के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सड़कों से गोवंश हटाने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

---
पौधरोपण के निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने बाईपास रोड के दोनों किनारों की साफ-सफाई विशेष अभियान के तहत सफाई कराने और ताकि जुलाई महीने में चिह्नित स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। सभी पारंपरिक बाजारों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर मॉडर्न मार्केट के रूप में विकसित करने करें। प्रत्येक बाजार के लिए एक समर्पित आधुनिक डिजाइन प्लान शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed