{"_id":"69d16afee6f9ebfbe703d957","slug":"shop-catches-fire-in-daboa-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66623-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबुआ इलाके में दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबुआ इलाके में दुकान में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डबुआ इलाके में 27 फीट रोड पर एक दुकान में रात को आग लग गई। दुकान के अंदर प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि डबुआ चौक पर जाम लगने की वजह से उनको आने में समय लग गया।
डबुआ कालोनी के रहने वाले लोकेश ने बताया कि दुकान के अंदर उन्होंने प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। दुकान को वो कबाड़ के गोदाम की तरह इस्तेमाल करते थे। दुकान को केवल सामान निकालने और रखने के लिए ही खोला जाता था। लोकेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनको फोन के माध्यम से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर बंद था, लेकिन दुकान के अंदर सामान जल रहा था। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहले शटर खोलने की कोशिश की लेकिन शटर नहीं खुलने पर दमकल कर्मचारियों ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया।