{"_id":"68b497b368810fa171093d14","slug":"raid-conducted-on-fake-call-center-operating-in-noida-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50310-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा
विज्ञापन
कॉल सेंटर मालिक व चार युवतियां गिरफ्तार
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा है। टीम ने कॉल सेंटर के मालिक नोएडा निवासी मुज्जर हुसैन व चार युवतियों को गिरफ्तार किया है।
इन युवतियों में यूपी कुशीनगर निवासी आशिका त्रिपाठी, नोएडा निवासी वंदना, दिल्ली, गोकुलपुरी निवासी सुमन और नेहा सैनी शामिल हैं। ये आरोपी क्रेडिट कार्ड के पॉइंट रिडीम, लिमिट बढ़वाने व वार्षिक शुल्क कम करने का लालच देकर ठगी करते थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि चारों युवतियां कॉलर का काम करती थीं। मुज्जर हुसैन कॉल सेंटर का मालिक है। वंदना कॉलर के साथ-साथ अकाउंटेंट का भी काम करती थी। वंदना के बैंक खाते में ही ठगी के पैसे आते थे। वही बाकी युवतियों को 20 हजार रुपये प्रति महीना तनख्वाह देती थी। आशिका व वंदना ग्रेजुएट हैं जबकि सुमन, नेहा व मुज्जर हुसैन 12वीं पास है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुज्जर हुसैन को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत तिलपत इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि 18 अगस्त को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर जो वार्षिक शुल्क लग रहा है, उसे हटाया जा सकता है। आरोपी ने वेबसाइट से एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड कर शिकायतकर्ता ने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरी तो कार्ड से 34976 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।