{"_id":"5731ff614f1c1b7651919af1","slug":"pooja-was-not-weak-journalist-demand-cbi-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":" कमजोर नहीं थी पूजा जो आत्महत्या कर ले, कैंडल मार्च निकाल कर सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर नहीं थी पूजा जो आत्महत्या कर ले, कैंडल मार्च निकाल कर सीबीआई जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 09:45 AM IST
सार
- इंस्पेक्टर अमित पर कार्रवाई करने की मांग
- कैंडल मार्च निकालकर पूजा तिवारी को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर पूजा को श्रद्धांजलि देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पोर्टल पत्रकारों द्वारा पूजा तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में जगह-जगह प्रदर्शन और कैंडल मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को बाईपास रोड पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पूजा तिवारी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर समाजसेवी नितेश कुमार ने कहा कि कलम की यह सिपाही इतनी कमजोर नहीं हो सकती कि आत्महत्या कर ले। इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए तथा जो भी दोषी हो उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर दिल्ली से आए पत्रकारों ने पूजा तिवारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इंस्पेक्टर अमित पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन