फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother-in-law also arrested in case of murder of married woman and burying her body

Faridabad News: विवाहिता की हत्या कर शव दबाने के मामले में सास भी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law also arrested in case of murder of married woman and burying her body
फॉलोअप : विवाहिता की हत्या कर शव दबाने के मामले में सास भी गिरफ्तार
विज्ञापन

- घर में होने वाले झगड़ों के चलते तन्नू की हत्या की पति व सास-ससुर ने रची थी साजिश
- मृतका की ननद की भूमिका का पता लगा रही पुलिस
- पति अरुण की तलाश कर रही अपराध शाखा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया के रोशन नगर में विवाहिता तन्नू की हत्या कर शव गड्ढा खुदवाकर दबाने के मामले में आरोपी सास सोनिया (45) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर चल रहे तन्नू के ससुर भूप सिंह से अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने सख्ती से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने कबूला कि 21 अप्रैल को पहले से योजना के तहत तन्नू को गन्ने के रस में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थी। रात को बेसुध हालत के दौरान चुन्नी से तन्नू की गला दबाकर हत्या के बाद शव को भूप सिंह व बेटे अरुण ने गड्ढे में दबा दिया था।

आरोपी भूप सिंह से पूछताछ में पता चला कि अरुण और तन्नू की शादी के बाद से ही घर में झगड़ा रहता था। पंचायत भी हुई थी। तलाक लेने तक की नौबत आ गई थी। इसी के चलते परिवार ने मिलकर तन्नू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत भूप सिंह अपनी पत्नी सोनिया को घटना से पहले अपनी रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश छोड़ आया था। योजना के तहत ही 21 अप्रैल को दिन में उसने अपने घर के सामने एक गड्ढा खुदवाया था। रात को इसी गड्ढे में शव दबाकर बाद में तन्नू के घर से बगैर कुछ बताए चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मामले में मृतका की सास सोनिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरुण की तलाश में अपराध शाखा की टीम छापेमारी कर रही है। साथ ही मृतका की ननद काजल की भूमिका की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशन नगर निवासी अरुण ने 25 अप्रैल 2025 को पल्ला थाना की नवीन नगर चौकी में शिकायत देकर अपनी पत्नी तन्नू के 24 अप्रैल को घर से बगैर कुछ बताए चले जाने की सूचना दी थी। जिस पर पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज हुई। तन्नू का कोई पता नहीं चला। उसके परिवार के शक के आधार पर 20 जून को अरुण के घर के सामने गड्ढा खुदवाया तो उसमें तन्नू की लाश मिली। मामले में हत्या की धारा जोड़कर ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार किया गया जो अब रिमांड पर है। बुधवार को सास सोनिया को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed