{"_id":"68d6e4a579ab989a2c083ab4","slug":"ishita-shukla-secured-first-place-in-the-bookmark-making-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52247-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता में इशिता शुक्ला ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता में इशिता शुक्ला ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
- डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में शुक्रवार को लाइब्रेरी नॉलेज क्लब के तत्वावधान में बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में इशिता शुक्ला ने प्रथम स्थान, भूमिका गुप्ता ने द्वितीय स्थान, मनीषा ने तृतीय स्थान तथा गौरव सिंह तंवर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बुकमार्क निर्माण की जानकारी एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सृजनात्मक अभिरुचियों को प्रोत्साहन देने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जितेंद्र ढुल, डॉ. अंजू गुप्ता और लाइब्रेरियन रितु की देखरेख में संपन्न हुआ।