फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gangster Kala Jetheri opened many secrets in police remand

पुलिस रिमांड में गैंगस्टर काला जेठेड़ी ने खोले कई राज

Wed, 15 Sep 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gangster Kala Jetheri opened many secrets in police remand
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए कुख्यात आरोपी काला जठेड़ी ने कई राज उजागर किए हैं। पुलिस ने आरोपी को 8 सितंबर को अदालत में पेश करके सात दिन की रिमांड पर लिया था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा सहित राजस्थान, पंजाब व दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, स्नेचिंग व अवैध हथियार सहित करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 6 मुकदमे फरीदाबाद के शामिल है।
विज्ञापन

एक फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद कोर्ट से गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। रास्ते में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हनुमान मंदिर के पास आरोपी के साथियों ने मिलकर कैदी वैन पर फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा लिया था। जिसमें एक पुलिसकर्मी को गोली भी लगी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी को पीओ घोषित करके उसके खिलाफ पीओ के तीन अन्य मुकदमे दर्ज किए गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने संदीप उर्फ काला जेठडी को पुलिस से छुड़ाने में शामिल आरोपी कपिल, नरेश, धन सिंह, जोगिंदर, आशु, राजेश, प्रदीप, विकास, अंशुल, अरुण, मनजीत, ओम प्रकाश, कप्तान और रवि उर्फ भोला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्गों के माध्यम से देता था अंजाम
पुलिस हिरासत से भागने के पश्चात आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर कई वारदातों को गुर्गों के माध्यम से अंजाम दिलवाया। जिसमें सोनीपत में हत्या की दो, यमुनानगर व पंजाब के कोटकपूरा की एक-एक वारदात तथा सिरसा के गांव चौटाला में शराब ठेकेदार की हत्या की एक वारदात शामिल है। आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल था। इसके अलावा कई लोगों को मारने की कोशिश भी की गई। दिल्ली के छावला व नरेला में दो व्यक्तियों के घर पर गोलीबारी की गई। दौरान आरोपी का साथी पलवल का रहने वाला कृष्ण मारा गया था।

झपटमारी से शुरू कर बना मोस्ट वॉंटेड
भारत से बाहर दुबई और मलेशिया में बैठकर गैंग ऑपरेट करने वाला जठेड़ी 12वीं पास है। उसने पहले केबल ऑपरेटर का काम शुरू किया लेकिन जल्द ही जुर्म की दुनिया की तरफ मुड़ गया। साल 2004 में जठेड़ी के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज हुआ था। फिर कुछ साल बाद ही हरियाणा के सांपला और फिर गोहाना में हुई हत्याओं में उसका नाम आ गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी 7 लाख का इनामी बदमाश है। लंबे समय से जुर्म की दुनिया में सक्रिय काला जठेड़ी का नाम दिल्ली में हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद अचानक से सुर्खियों में आया था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed