{"_id":"5dffa6d28ebc3e87c11d70b5","slug":"fraud-of-43-71-lac-faridabad-news-noi4811311101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में रहने वाले मुनीर अहमद को उसके जानकार तीन लोगों ने प्रापर्टी खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। रुपये वापस करने की मांग को लेकर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच मुजेसर थाना पुलिस को सौंप दी है।
मामले के जांच अधिकारी एसआई वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़ित मुनीर अहमद पुत्र निजाम निवासी संजय कॉलोनी ने दी शिकायत में बताया है कि आरोपी रहीसन पत्नी जावेद, जावेद निवासी बिजोपुर व प्रेम सिंह बैंसला निवासी संजय कॉलोनी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर करीब 43 लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने प्रापर्टी के कारोबार में पैसा लगा कर कई गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया था।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह बैंसला का पीड़ित के पिता के पास आना-जाना था। प्रेम सिंह बैंसला ने करीब छह साल पहले उसकी जान-पहचान बिजोपुर गांव के सरपंच व प्रापर्टी डीलर जावेद से कराई थी। सरपंच जावेद, उसकी पत्नी रहीसन व प्रेम सिंह ने लालच देकर पीड़ित को जाल में फंसा लिया व उनसे 43 लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।