{"_id":"6892531086ede4d9ba0c5e27","slug":"five-people-including-a-woman-and-her-two-lovers-got-life-imprisonment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48643-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला और दो प्रेमियों समेत पांच को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला और दो प्रेमियों समेत पांच को उम्रकैद
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते बेवफाई के बाद पति की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी निवासी 34 साल की अन्नू धवन ने आर्थिक तंगी के चलते पति दिनेश धवन से आए दिन हो रहे झगड़ों के बाद बेवफाई की राह अपना ली। पति के दो परिचितों हरजीत पाल सिंह उर्फ राजू और देवेंद्र शर्मा से महिला ने आर्थिक मदद ली और उनसे अवैध संबंध भी स्थापित हो गए।
पति दिनेश को इसके बारे में पता चला तो वो अन्नू को विरोध जताने लगा। उसे रास्ते से हटाने के लिए अन्नू, हरजीत पाल सिंह, देवेंद्र शर्मा और देवेंद्र के दो दोस्तों विनीत व विक्की ने मिलकर गला दबाकर व डंडों से पीटकर 10 जनवरी 2021 को दिनेश धवन को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।
डबुआ थाना में ये एफआईआर साजिश के तहत हत्या व सबूत मिटाने की धाराओं में 28 जनवरी 2021 को डबुआ थाना के ही एएसआई भूपेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज हुई थी। एएसआई को सूचना मिली थी कि थाना इलाके में अनाज गोदाम के पास नाले में शव पड़ा है। एएसआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाया। शव कंबल में लिपटा था और उसकी हालत खराब हो चुकी थी। मृतक के गले में रस्सी भी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सैनिक कॉलोनी निवासी दिनेश धवन कई दिन से लापता है। पुलिस ने दिनेश की पत्नी अन्नू को शिनाख्त के लिए बुलाया तो अन्नू धवन के साथ दिनेश का दोस्त डबुआ कॉलोनी निवासी हरजीत पाल सिंह उर्फ राजू भी आया। दोनों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। अन्नू ने पुलिस को बताया कि पति की उत्तराखंड में नौकरी लगी है और 12 जनवरी 2021 से वो उत्तराखंड गया हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने दिनेश के चाचा धर्मवीर के बेटे गुलशन को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। उसने शव को पहचाना और अन्नू पर ही शक जताया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतक दिनेश की पत्नी अन्नू, उसके प्रेमी हरजीत पाल सिंह उर्फ राजू, दूसरे प्रेमी जवाहर कॉलोनी निवासी देवेंद्र शर्मा उर्फ नितिन पंडित, देवेंद्र के दो दोस्तों पर्वतीया कॉलोनी निवासी विनीत सक्सेना और जवाहर कॉलोनी निवासी विक्की उर्फ विष्णु को दो फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने के बाद अदालत में चालान पेश किया, जिसमें 33 गवाह बनाए गए। अब अदालत ने सभी पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।