फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fire in house from short circuit

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
fire in house from short circuit
फोटो
विज्ञापन

रात में नींद टूटी तो देखा; घर में लगी है आग, जान बचाकर भागे
- शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका, आसपास के लोगों की मदद से बुझाई आग
- पीड़ित ड्राइक्लीनर है, लोगों के कपड़े भी जले
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के पाली गांव में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। मीटर के पास तेज आवाज के साथ आग लगते ही घर में सो रहे लोगों की नींद टूट गई। आग की लपटें उठते देख घर में सो रहे परिवार के लोग बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गए।
देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। मामले की सूचना फायर विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों के मदद से आग को बुझा दिया। पीड़ित किशनु ने बताया कि वह ड्राइक्लीनर का काम करता है। कपड़े धोने के लिए उसके घर में कई लोगों के कपड़े बांध कर रखे हुए थे। देर रात अचानक आग लगने के कारण वह लोगों के कपड़े नहीं बचा सका। किसी तरह से बच्चों के साथ जान बचा कर बाहर निकल आया। इस घटना में उसके घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बच्चों को घर से बाहर निकालने के बाद शोर मचा कर आसपास के लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद उनके मदद से आग को बुझाने का भी प्रयास किया। लेकिन कपड़ों में आग पकड़ लेने के कारण तेजी से पूरे घर में फैल गई। जब तक उन्होंने लोगों के मदद से आग को काबू किया, उसका सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed