{"_id":"63bc181f07ebaf7acf6516c8","slug":"faridabad-hindi-news-5th-accused-arrested-in-robbery-case-after-attacking-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: नर्स पर हमला कर लूट मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, 20 तोला सोना, नकदी व मोबाइल लेकर हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: नर्स पर हमला कर लूट मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, 20 तोला सोना, नकदी व मोबाइल लेकर हुए थे फरार
Mon, 09 Jan 2023 07:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:05 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश बीपीटीपी इलाके का रहने वाला है। उसके साथ पकड़ा गया आरोपी नफीस यूपी के गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। आकाश करीब एक महीने पहले सेक्टर 7 एरिया में की गई नर्स के घर लूट की वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब एक माह पहले सेक्टर-7 में नर्स के घर में घुसकर लूट करने के पांचवें आरोपी आकाश को क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने एक अन्य चोर के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरा गिरफ्तार आरोपी लुटेरे के साथ चोरी की अन्य वारदात में शामिल रहा है। आरोपियों के कब्जे से चार बाइक व एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश बीपीटीपी इलाके का रहने वाला है। उसके साथ पकड़ा गया आरोपी नफीस यूपी के गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। आकाश करीब एक महीने पहले सेक्टर 7 एरिया में की गई नर्स के घर लूट की वारदात में शामिल था। नफीस आकाश के साथ चोरी की अन्य वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
13 दिसंबर 2022 को आकाश ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर 45 वर्षीय नर्स के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता मुजेसर स्थित यूएचसी डिस्पेंसरी में बतौर नर्स तैनात हैं। वारदात की रात करीब आठ बजे महिला घर पर अकेली थी। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और रसोई से तवा उठाकर सिर में दे मारा। महिला के बेहोश हो जाने पर आरोपी महिला के घर से करीब 20 तोला सोना 6000 रुपये व एक मोबाइल फोन लूटकर ले गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने चार आरोपियों को पिछले माह गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पांचवां आरोपी आकाश फरार था। आरोपी आकाश ने अपने साथी नफीस के साथ मिलकर चोरी तथा स्नेचिंग की तीन अन्य वारदात के बारे में पुलिस को जानकारी दी। आरोपी नफीस को गौंछी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चार बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। नफीस के खिलाफ पहले से चोरी के 10 से अधिक केस दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नफीस को जेल भेज दिया गया। आकाश को नर्स के साथ लूट के मामले में 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।