{"_id":"66aa43292d0b2824a2087af6","slug":"electricity-failure-in-sector-56-for-12-hours-angry-people-demonstrated-at-sub-station-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28401-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-56 में 12 घंटे गुल रही बिजली, गुस्साए लोगों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-56 में 12 घंटे गुल रही बिजली, गुस्साए लोगों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन
Wed, 31 Jul 2024 07:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
-उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, पेयजल आपूर्ति रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उमस भरी गर्मी से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में मंगलवार को सेक्टर-56 ए में 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती से गुस्साए आशियाना फ्लैट्स के लोगों ने देर रात सेक्टर-25 स्थित बिजली सब डिवीजन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि सेक्टर में हर रोज 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। बिजली नहीं आने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी कई बार बिजली अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सेक्टर-56 ए आशियाना फ्लैट के निवासी बॉबी और रमेश चंद ने बताया कि यहां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से देर रात 12 बजे तक बिजली गुल रही। लोग दिनभर बिजली निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते रहे, लेकिन केवल आश्वासन मिलता रहा। इसके बाद लोगों ने बिजली निगम के जेई और एसडीओ को फोन कर समाधान करने की मांग की लेकिन अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
-- -- -- -
सेक्टर में 12 घंटे का लंबा बिजली कट लगने से पानी सप्लाई प्रभावित रही। पूरे दिन परेशान होने के बाद लोगों ने देर रात 11 बजे बिजली सब डिवीजन कार्यालय का घेराव किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने फॉल्ट होने की बात कहकर लोगों को शांत कराया और रात 12 बजे बिजली सप्लाई चालू की। स्थानीय निवासी बंता कॉलोनी के फीडर से राजीव कॉलोनी और आशियाना फ्लैट में बिजली की सप्लाई की जा रही है। फीडर पर लोड ज्यादा होने से लंबे बिजली कट लग रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में बिजली निगम ईएक्सईएन संजय मंगला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
-- -- -
इस्माइलपुर में जला ट्रांसफार्मर
इस्माइलपुर में देर रात ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर जल गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर में से तेल गिरने लगा। ट्रांसफार्मर जलने से इस्माइलपुर में रात 7 बजे से बिजली गुल है। इस दौरान इलाके में पानी आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत रात को ही बिजली निगम अधिकारियों को दी। कर्मचारियों ने सुबह मौके पर पहुंच कर काम शुरू किया।
-- -- --
वर्जन
वहां आसपास कई कॉलोनियां अवैध हैं। उन कॉलोनियों में बिजली निगम ने कोई कनेक्शन नहीं दिया है। अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोग यहां से बिजली चोरी करते हैं। इस कारण यहां ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
-जवाहर सिंह, एसडीओ बिजली निगम।