{"_id":"68a8bcba946482149a087c07","slug":"discussion-on-providing-land-to-create-water-bodies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49674-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जल निकाय बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जल निकाय बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मंथन
विज्ञापन
उपायुक्त ने एफएमडीए, सरपंचों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त ने शुक्रवार को भूजल पुनर्भरण हेतु जल निकाय बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने और बुढि़या नाले से संबंधित मुद्दों पर एफएमडीए, सरपंचों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए सरकार और जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें जल की एक-एक बूंद को बचाना होगा और उसका संरक्षण करना होगा।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में भूजल पुनर्भरण हेतु जल निकाय बनाने के लिए चिन्हित की गई जगहों की फिजिबिलिटी चेक करते हुए आगामी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो ग्राम पंचायत जमीन देना चाहती है उससे रेज्यूलेशन पास करवाकर भिजवाएं ताकि आगामी काम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि जिला की भविष्य की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि भूजल पुनर्भरण भविष्य की जल सुरक्षा का आधार बनेगा और यह पहल फरीदाबाद जिले में सतत जल प्रबंधन और जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में डीडीपीओ प्रदीप कुमार, ग्राम सरपंच सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बुढ़िया नाले से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।