{"_id":"5ffc882f8ebc3e30a16e7afc","slug":"demonstrated-anger-and-protest-against-demolition-faridabad-news-noi559325687","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोष प्रदर्शन कर जताया तोड़फोड़ का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोष प्रदर्शन कर जताया तोड़फोड़ का विरोध
विज्ञापन
रोष प्रदर्शन कर जताया तोड़फोड़ का विरोध
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित शिव कॉलोनी निवासियों ने सोमवार को रोष प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया। करीब 11 बजे शिव कॉलोनी से पैदल चलकर स्थानीय लोग कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री की अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई टिपरचंद को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मुन्नी देवी, उर्मिला व अनिता ने बताया कि वह करीब 40 साल से कॉलोनी में रह रही हैं। बिजली के मीटर, रिहायशी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड सभी औपचारिक दस्तावेज मौजूद हैं। फिर भी बिना नोटिस के ही घरों को अवैध बताकर तोड़ दिया गया। एडवोकेट कुलदीप व सुनील कनेरा ने बताया कि सड़क को 12 मीटर की बजाय 9 मीटर ही चौड़ा किया जाए। आशियाने उपलब्ध कराए जाएं। समझ से परे है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन पर नगर निगम कार्रवाई कैसे कर रहा है। इन घरों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर रह रहे थे।
इस मौके पर कुलदीप सिंह चौहान, ध्रुव कुमार, लखपत, सुनील कनेरा, दीपक बड़खल, चंद्रपाल पृथला, सुनील कुमार, जीतू, विजय, सावित्री, बबीता, प्रेमवती, सुनीता व रज्जो आदि मौजूद रही।