{"_id":"5aedb0eb4f1c1b9c098b854b","slug":"71525526763-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान झगड़ा होने पर साथी ने फेंका था कुएं में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के दौरान झगड़ा होने पर साथी ने फेंका था कुएं में
Updated Sat, 05 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले सिर में मारी थी ईंट फिर कुएं में फेंका था
फरीदाबाद। गांव भैंसरावली में दो युवकों को कुएं में फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी पर नरेंद्र उर्फ लाला और विकास के सिर में ईंट मारकर उन्हें कुएं में फेंक दिया था, जिसमें नरेंद्र की मौत हो गई थी और विकास घायल हो गया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों राहुल व दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।
एक मई को तिगांव निवासी नरेंद्र उर्फ लाला और विकास को तिगांव थाना पुलिस ने गांव भैंसरावली के एक कुएं से निकाला था। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास की हालत गंभीर थी। इस मामले में पुलिस ने नरेंद्र की मां कमला की शिकायत पर तिगांव में ही उनके पड़ोस में रहने वाले छह-सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान होश में आए विकास ने पुलिस को जो ब्यान दिया और मौके के हालात कुछ और ही बयान कर रहे थे। जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि घटनास्थल पर नरेंद्र व विकास के साथ तिगांव निवासी राहुल भी मौजूद था, जोकि घटना के बाद अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ फरार था। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू और शुक्रवार को दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
कुएं से आई चिल्लाने की आवाज, तो मामला खुला
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन शाम को विकास, राहुल और नरेंद्र शराब पीने के लिए भैंसरावली के खेतों में ट्यूबवेल पर चले गए थे। इस दौरान विकास और राहुल की किसी बात पर कहासुनी हो गई। राहुल ने अपने चचेरे भाई दिनेश को फोन कर मौके पर बुला लिया। दिनेश के आने पर दोनों ने विकास को पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर में ईंट दे मारी। बीच बचाव करने आए नरेंद्र पर भी दोनों ने ईंटों से हमला कर दिया, जिससे विकास और नरेंद्र बेहोश हो गए। राहुल और दिनेश ने दोनों को हाथ व पैर से पकड़ कर पास ही बने सूखे कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों को लगा कि सिर में चोट लगे होने के कारण रात में ही कुएं के अंदर दोनों की मौत हो जाएगी। जब मामला खुलेगा तब की तब देखी जाएगी। मगर किसी तरह विकास को होश आ गया और वह बचाने के लिए चिल्लाने लगा। सुबह खेतों पर काम करने आए लोगों ने कुएं से चिल्लाने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में विकास और नरेंद्र को निकाला, मगर नरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों दिनेश व राहुल को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
गलत फंसाए लोगों को जांच के बाद क्लीनचिट देगी पुलिस
थाना तिगांव प्रभारी वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस हत्याकांड में दो ही आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। अगर जांच में कोई और दोषी नहीं पाया गया तो एफआईआर में दर्ज आरोपियों को क्लीनचिट देकर उन्हें मामले से निकाल दिया जाएगा। अगर किसी की संलिप्तता होगी तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।