फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मुफ्त शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा

मुफ्त शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा

Sat, 11 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
मुफ्त शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा
फरीदाबाद। मुफ्त शराब नहीं देने पर गांव पाली-बाजड़ी रोड स्थित एक शराब ठेके के सेल्समैन पर दो युवकों ने लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालीमार बाग दिल्ली निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पाली-बाजड़ी रोड पर शराब ठेके पर काम करता है। शुक्रवार रात को गांव पाली निवासी अनुज व एक अन्य युवक कार में आए। उन्होंने मुफ्त शराब देने की मांग की। राजबीर सिंह ने इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवकों ने राजबीर को रॉड व डंडों से बुरी तरह पीटा। दोनों युवकों ने शराब ठेके पर भी तोड़फोड़ की और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूराूे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed