{"_id":"5c757ec2bdec224b6317c3ab","slug":"21551204034-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में नहीं दिए छोले कुलचे को पीटा, सामान बिखेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्री में नहीं दिए छोले कुलचे को पीटा, सामान बिखेरा
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त में नहीं दिए छोले कुल्चे तो पीटा, सामान बिखेरा
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम चौक स्थित हेमराज छोले कुल्चे वाले की रेहड़ी पर मंगलवार दोपहर को आए दो युवकों ने मुफ्त में छोले कुल्चे नहीं दिए जाने कर्मचारियों को पीटा और सामान फेंक दिया। लोगों के जमा होने पर दोनों युवक वहां से चले गए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। नीलम चौक पर हेमराज की छोले कुल्चे की रेहड़ी लगती है। घर में शादी होने के कारण संचालक हेमराज निमंत्रण कार्ड बांटने गए हुए थे। रेहड़ी पर भतीजे रमेश के अलावा राजेश, गोवर्धन और बनवारी मौजूद थे। रमेश ने बताया कि दोपहर को स्विफ्ट कार सवार दो युवक आए। उन्होंने पहले दो प्लेट कुल्चे पैक करवाए और कहा कि हेमराज से उनकी बात हो गई है। थोड़ी देर बाद युवकों ने तीन प्लेट कुल्चे और पैक करने को कहा तो रमेश ने मना कर दिया। इस पर दोनों युवक भड़क गए और उन्होंने कर्मचारी से मारपीट कर रेहड़ी का सामान फेंक दिया। इसकी सूचना किसी ने एनआईटी थाना पुलिस को दे दी। जब तक पुलिसकर्मी पहुंचते दोनों युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।