{"_id":"5ab686614f1c1be73f8b4bd0","slug":"201521911393-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते में शराब नहीं देने पर ठेके में घुसकर हमला, दस हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्ते में शराब नहीं देने पर ठेके में घुसकर हमला, दस हजार रुपये लूटे
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सस्ते में शराब नहीं देने से नाराज एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर ठेका कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर गल्ले में रखे दस हजार रुपये भी लूट लिए और फरार हो गए। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेहरू कॉलोनी निवासी भीम बहादुर डबुआ कॉलोनी स्थित एक ठेके पर काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में भीम बहादुर ने बताया कि गत 22 मार्च को रात करीब 11.30 बजे एक व्यक्ति ठेके पर शराब लेने आया। उसने एक पव्वा मांगा, जोकि 130 रुपये का था। मगर वह व्यक्ति 100 रुपये में देने के लिए कहने लगा। भीम बहादुर ने उसे मना कर दिया। उस व्यक्ति ने कहा कि वह राहुल का भाई है, मगर भीम बहादुर ने उसे 100 रुपये में देने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और वह व्यक्ति उसे गालियां देते हुए वहां से चला गया। भीम का आरोप है कि थोड़ी देर बाद वह वापस आया और उसके साथ राहुल का बेटा राजू बैंसला, कल्लू का बेटा व चार-पांच और युवक थे। उन्होंने ठेके में घुसकर भीम बहादुर व उसके साथियों पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने भीम बहादुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।