{"_id":"5ad610264f1c1be2798b4c75","slug":"131523978278-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों में उलझा महिला से सोने के कंगन ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बातों में उलझा महिला से सोने के कंगन ठगे
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बातों में उलझा महिला से सोने के कंगन ठगे
फरीदाबाद। एनआईटी 5 बी ब्लॉक में ठगों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उनसे सोने के कड़े ठग लिए। बीना अपने घर के सामने खड़ी हुई थी। एक युवक स्कूटी से आया और अनाथालय का पता पूछने लगा। इतने में एक बाइक से एक युवक व बुजुर्ग भी आ गया। स्कूटी से आए युवक ने खुद को कंपनी एजेंट बताकर सोना व रुपया दो गुना करने वाले टोकेन बेचने की जानकारी दी। बाइक से आए बुजुर्ग युवक ने दिखावे के लिए 100 रुपये का टोकन लिया। इस पर बेचने वाले युवक ने 200 रुपये दे दिए। बुजुर्ग युवक ने बीना से सोना दो गुना कराने के लिए कहा, लेकिन बीना ने मना कर दिया। फिर बातों में फंसाकर तीनों ने बीना के हाथों से सोने के कंगन उतरवा लिए। बीना कुछ समझ पाती कि तीनों बाइक व स्कूटी से भाग निकले। थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो