{"_id":"5ab6865d4f1c1bbe758b74c0","slug":"121521911389-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कल एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्कल एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्कल एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी
फरीदाबाद। उत्कल एक्सप्रेस में सवार एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। उसमें 11 हजार रुपये व अन्य सामान था। यात्री ने पर्स चोरी की शिकायत फरीदाबाद जीआरपी थाने में दी है। जीआरपी ने इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कर छत्तीसगढ़ जीआरपी के पास भेजेगी। पीड़ित यात्री छबील लाल बिलासपुर के रहने वाले हैं। उनके दामाद फरीदाबाद में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे छबील बिलासपुर रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। उसी समय उनका पर्स किसी ने निकाल लिया। ट्रेन चलने के बाद ही उन्हें पर्स चोरी के बारे में पता चला। पर्स में 11 हजार रुपये के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। शनिवार दोपहर ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो छबील लाल यहां ट्रेन से उतर कर जीआरपी थाने पहुंचे और पर्स चोरी की शिकायत दी। ब्यूरो