फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home Guard jawan attacked with a brick while delivering a summons; uniform torn during scuffle.

Panchkula News: समन देने गए होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला, हाथापाई में फाड़ी वर्दी

Sun, 06 Sep 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Home Guard jawan attacked with a brick while delivering a summons; uniform torn during scuffle.
पंचकूला। सेक्टर-17 की राजीव कॉलोनी में समन देने गए पुलिसकर्मी के साथ होमगार्ड जवान पर मारपीट और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। पते की जानकारी लेने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने जवान पर ईंट से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान आरोपी ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को दी शिकायत में होमगार्ड मोहित कुमार ने बताया कि वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे राजीव कॉलोनी में एक व्यक्ति को समन देने के लिए गया था। संबंधित पते की जानकारी लेने के लिए उसने कॉलोनी में खड़े एक व्यक्ति से पूछताछ की। आरोप है कि व्यक्ति ने पता बताने से इनकार करते हुए मोहित के साथ बहस शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अचानक पास में पड़ी ईंट उठाकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी ने होमगार्ड जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में मोहित को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहित को अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि मोहित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed