फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after consuming poisonous substance.

Azamgarh News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sun, 06 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substance.
मृतक विनोद मौर्य की फाइल फोटो। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने से विनोद मौर्य (27) की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे जौनपुर के शाहगंज ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव निवासी विनोद मौर्य शुक्रवार को करीब तीन बजे अपने कमरे में थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर वह छटपटाने लगे। इसका पता चलने पर परिजन उन्हें ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजन शाहगंज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंचे। मृतक के पिता चंद्रबली मौर्य ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद फूलपुर नगर पंचायत में प्राइवेट वाहन चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ माह पूर्व उन्होंने वाहन चलाना छोड़ दिया था। उनकी पहली पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां हैं। दूसरी शादी के बाद वह पत्नी के साथ घर पर रह रहे थे। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed