{"_id":"68c866dee06f7f225005f904","slug":"cbse-expressed-strictness-on-negligence-in-the-details-of-the-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51412-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीबीएसई ने छात्रों की डिटेल्स में लापरवाही पर जताई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीबीएसई ने छात्रों की डिटेल्स में लापरवाही पर जताई सख्ती
विज्ञापन
- जिले के सभी स्कूलों को दिए सख्त दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी में हो रही गलतियों पर सख्ती दिखाई है। सीबीएसई ने इस पर चिंता जताते हुए देशभर के साथ फरीदाबाद जिले के स्कूलों को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि पंजीकरण से लेकर परिणाम तक दर्ज की जाने वाली सभी जानकारियां पूरी तरह सही होनी चाहिए। कहा कि इन्हीं विवरणों के आधार पर अंक पत्र और प्रमाणपत्र तैयार किए जाते हैं। छोटी-सी गलती भी विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ सकती है।
सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रों और अभिभावकों को सुधार के लिए कई अवसर दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद अधूरे दस्तावेजों या गलत जानकारी के साथ आवेदन आने से प्रक्रिया लंबी खिंचती जाती है। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा और कॅरिअर से जुड़े कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अधूरी या गलत फाइलें सीधे खारिज कर दी जाएंगी।
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्रवेश फॉर्म, छात्र रजिस्टर और ट्रांसफर सर्टिफिकेट में दर्ज जानकारियों की सही से जांच की जाए। परीक्षा फॉर्म और प्रवेश पत्र जारी करने से पहले अभिभावकों से लिखित पुष्टि लेना भी अनिवार्य होगा। साथ ही, छात्रों या अभिभावकों द्वारा सीधे बोर्ड या अदालत में आवेदन करने पर रोक लगाई गई है। अब सभी आवेदन केवल संबंधित स्कूलों के माध्यम से ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सीबीएसई के दिए गए दिशानिर्देश छात्रों के हित में हैं। कई बार छोटी-सी चूक बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर देती हैं। इसलिए जिले के सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे छात्रों की डिटेल्स सावधानीपूर्वक दर्ज करें और अभिभावकों से पुष्टि अवश्य लें।