फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Block level school sports competition now from 6th August

Faridabad News: खंडस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता अब 6 अगस्त से

Sat, 26 Jul 2025 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
Block level school sports competition now from 6th August
शिक्षा विभाग ने तकनीकी कारणों से प्रतियोगिता की तारीख में किया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब यह प्रतियोगिताएं आगामी छह अगस्त से शुरू होंगी। इससे पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन एक से 8 अगस्त तक प्रस्तावित था लेकिन शिक्षा विभाग ने तकनीकी कारणों के चलते प्रतियोगिता के कार्यक्रम में संशोधन किया है।
शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि सोमवार तक जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को संशोधित कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार कर भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर कर लें। विभाग की ओर से मैदानों की स्थिति, खेल सामग्री की उपलब्धता, रेफरी की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधित इंतजामों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि प्रमुख खेल शामिल हैं। शिक्षा अधिकारियों ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें और समय रहते उनके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। इसके साथ ही खेल फंड को जमा कराएं, जिससे की प्रतियोगिता में स्कूली खिलाड़ी हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कुछ प्रतियोगिता इसी दौरान आयोजित हो रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव किया गया है। वहीं, स्कूल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय पर फंड जमा करा दें। ऐसे नहीं करने पर स्कूल के बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। - हरवीर अधाना, जिला खेल शिक्षा अधिकारी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article