{"_id":"685447ddecb0c9c6a8029705","slug":"beautification-work-going-on-in-rose-garden-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45583-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोज गार्डन में चल रहा सौंदर्यीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोज गार्डन में चल रहा सौंदर्यीकरण का काम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले का प्रसिद्ध रोज गार्डन एक समय गुलाबों की खुशबू से महकता था और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था। लेकिन समय के साथ इस गार्डन की हालत बिगड़ती चली गई।
सड़क चौड़ीकरण के दौरान गार्डन की दीवार और ट्रैक को तोड़ना पड़ा। इसके बाद मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे गार्डन की सुंदरता समाप्त हो गई। अब उम्मीद की किरण दोबारा जागी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने इस गार्डन के पुनर्विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार रोज गार्डन में हाइब्रिड गुलाब के पौधों को लगाने और उसका सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह काम 19 लाख रुपये की लागत से होगा। यह कार्य करीब 4 माह में पूरा कर लिया जाएगा।