फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Army soldiers reached the homes of Kargil martyrs

Faridabad News: कारगिल के शहीदों के घर-घर पहुंचे सेना के जवान

Sat, 14 Jun 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Army soldiers reached the homes of Kargil martyrs
परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ को लेकर भारतीय सेना के जवान शहीदों के घर-घर पहुंचकर वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद क्षेत्र के सेक्टर 16 व मोहना में सेना के जवान शहीदों के घर पहुंचे व उनके बलिदान को याद किया।

सेना के जवानों ने बताया कि हम शहीदों के परिजनों तथा देश के नागरिकों को अवगत करवा रहे हैं कि देश के वीर सपूतों ने अदम्य साहस दिखाते हुए किस प्रकार मां भारती के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन सभी वीर सेनानियों के घर-घर जाकर भारतीय सेना सम्मानपूर्वक स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित कर रही है और अपने भावों को दर्शाया है कि हम अपने वीर साथियों को कभी नहीं भूलते और न कभी भूलेंगे। यह हमारा कर्तव्य और हमारी भावना है कि हम उनके परिजनों को बताएं कि हमारे वीर सेनानियों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया है। हमारे वीर बलिदानियों का परिवार अकेला नहीं है, भारतीय सेना उसका परिवार है और पूरी भारतीय सेना हमेशा उनके साथ खड़ी है। सेना के जवान फरीदाबाद के सेक्टर 16 में भारतीय सेना के जवान लांस नायक राजबीर सिंह के घर पहुंचे तथा परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद वे भारतीय सेना के जवान वीरेंद्र कुमार एमडी के घर पहुंचे तथा परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नायब सूबेदार कमल कांत और उनके साथियों ने परिजनों के साथ कारगिल युद्ध की वीर गाथाएं सांझा की । सेना का यह कदम परिजनों को सम्मान देने के साथ-साथ यह बताने का भी है कि देश अपने वीर बलिदानियों को कभी नहीं भूलता है । सेना के इस कदम से मां भारती के वीर बलिदानियों के परिवार भी भावुक हो उठे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed