फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken on institutions running without registration

बिना पंजीकरण चल रहे संस्थानों पर होगी कार्रवाई

Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on institutions running without registration
फरीदाबाद। नगर निगम अपने क्षेत्र के गेस्ट हाउसों व होटलों का सर्वे होगा। निगम ने संबंधित अधिकारियों को कार्य सौंप दिया गया है। जो भी संस्थान बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार शहर में छोटे होटल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन, इसका फायदा निगम को नहीं मिल रहा है। निगम के मेडिकल अफसर आशीष सिंगला के अनुसार सर्वे को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कर्मचारी जोन के हिसाब से होटलों व गेस्ट हाउसों का सर्वे करेंगेे। सर्वे में देखा जाएगा कि किस होटल में कितने कमरे है। उसकी आमदनी कितनी है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले भी बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे ऐसे संस्थानों पर निगम ने शिकंजा कसने का प्रयास किया था। हालांकि दो या तीन होटल पर सीलिंग की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

मिल सकता है तीन करोड़ का राजस्व
नगर निगम के अनुसार शहर में चल रहे होटलों व गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन किया जाए तो नगर निगम करीब दो से तीन करोड़ का राजस्व मिल सकता है। इसके अलावा इनकी फीस भी तय की जा सकती है। जिससे नगर निगम की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
होटलों व गेस्ट हाउसों का सर्वे शुरू हो गया है। नगर निगम आयुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए थे। सर्वे पूरा करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - आशीष सिंगला, मेडिकल आफिसर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed