{"_id":"67ecf96c6fcf8972d404a913","slug":"a-woman-s-body-was-found-in-a-suitcase-near-mawai-bridge-in-palla-police-station-area-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: मवई पुल के पास सूटकेस में मिला महिला का शव, सिर और पैर गायब; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: मवई पुल के पास सूटकेस में मिला महिला का शव, सिर और पैर गायब; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 02 Apr 2025 02:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:16 PM IST
सार
लाल रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला है। महिला के शव से सिर और पैर गायब हैं। सिर्फ बीच का धड़ सूटकेस में मिला है। लगभग 40 साल की उम्र का अंदाजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पल्ला थाना एरिया में मवई पुल के पास सूटकेस में महिला का शव मिला। थाना पुलिस, अपराध शाखा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लाल रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला है। डीसीपी उषा भी मौके पर पहुंची है। अभी पहचान नहीं हुई है। शव को मोर्चरी भेजा जा रहा है महिला के शव से सिर और पैर गायब हैं। सिर्फ बीच का धड़ सूटकेस में मिला है। लगभग 40 साल की उम्र का अंदाजा है। फोरेंसिक टीम के अनुसार 1 सप्ताह पुराना शव है। बदबू आने पर लोगों ने बुधवार दोपहर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन