फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिला दिवस पर स्त्री के राधा-जानकी रूप के साथ बात चली सम्मान की

महिला दिवस पर स्त्री के राधा-जानकी रूप के साथ बात चली सम्मान की

Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
vivek shukla vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर स्त्री के राधा-जानकी रूप के साथ बात चली सम्मान की
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिलाओं के सम्मान में जगह-जगह समारोह आयोजित किए गए। कई महिलाओं ने अपने अनुभव सांझा किए तो कई ने अपने क्षेत्र की चुनौतियां बर्ताइं। राजनीतिक, शैक्षणिक क्षेत्र सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कई अनोखी पहल देखने को मिली।
विज्ञापन


शब्दों से भी दिया महिलाओं को सम्मान
जवाहर कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इनेलो महिला सेल की जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू ने महिलाओं के बढ़ते कदम को सराहते हुए उन्हें कुछ पंक्तियों में सहेजा। पन्नू ने कहा कि ‘नारी प्रीत में राधा बने, गृहस्थी में बने जानकी, काली बनके शीश काटे, जब बात हो सम्मान की’। इन पंक्तियों के साथ उन्होंने महिलाओं के हर रूप को परिभाषित कर एक नया जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के समय में राजनीति, शिक्षा, विज्ञान, रक्षा और खेल हर क्षेत्र में आगे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर जगजीत कौर ने अर्पिता डंगवाल केंद्र प्रधान खजानी पॉलिटेक्निक, कुसुमलता पूर्व उप प्राचार्य, कंचन लखानी पैरा एथलीट, गुंजन भाटिया चार्टर्ड अकाउंटेंट, पुष्पांजलि लांबा पूर्व प्राचार्य, सीमा कुमारी महिला थानेदार, मुकेश देवी एएसआई, विदुषी भल्ला डीएवी स्कूल सेक्टर-49, बीबी हरजिंद्र कौर प्रधान कीर्तन जत्था गुरुद्वारा सिंह सभा, भावना कपूर प्राचार्य एसडी कान्वेंट स्कूल, संगीता रावत अधिवक्ता, राजबाला शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, चित्रा नैन सामाजिक कार्यकर्ता, अनुराधा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, अपिंद्र कौर अध्यापक, अंबिका शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ. सोनिया दीप कृपाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामयाब महिलाओं से लिये सफलता सूत्र
सेक्टर-15 स्थित सीआईडीटी संस्थान में महिला दिवस के अवसर पर पूर्व छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कामयाब हो चुकी महिलाओं के सफलता सूत्रों का अनुसरण करने की शपथ ली। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, देश की पहली महिला पुलिस अधिकारी रहीं किरण बेदी के पदचिन्हों पर चलने का प्रण लिया। साथ ही इन महिलाओं की तरह देश व प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देने की कसम खाई। इस मौके पर संस्थान की चेयरमैन अंजू तनेजा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने की जरूरत है। इसमें सबसे पहला स्थान मां का है।

पेट्रोल की कीमत में दी 1 रुपये की छूट
सेक्टर-37 बाईपास रोड पर बने एनर्जी फिलिंग स्टेशन (एस्सार ऑयल) ने एक अनोखे अंदाज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दिन पेट्रोल पंप पर आने वाली महिलाओं को पेट्रोल और डीजल में 1 रुपये प्रति लीटर की छूट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। पेट्रोल पंप संचालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी का बहुत सम्मान किया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- यस्य पूज्यते नार्यस्तु तत्र रमंते देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता और पेट्रोल पंप कर्मियों ने महिला ग्राहकों के साथ केक भी काटा।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
उज्ज्वल ज्योति महिला संस्थान ने सर्वोदय अस्पताल के सहयोग से संतोष नगर बस्ती में महिलाओं के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 100 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस मौके पर महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन बांटे गए। संस्थान सदस्य प्रियंका गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर महिलाओं को मधुमेह व रक्तचाप की समस्या थी। इन सभी महिलाओं को बेहतर जीवन शैली के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से कई ऐसे लोग थे जिन्होंने महिलाओं को मानसिक तनाव से निकलने के उपाय भी बताए। इसमें मीना पंाडेय, प्रियंका गुप्ता और गीतू मेहरा शामिल रही।


नेत्रहीन कन्याओं को दिए सेनेटरी नेपकिन
संभार्य फाउंडेशन और आरंभ एक नई शुरुआत संस्था की ओर से नेत्रहीन बेटियों को निशुल्क नेपकिन बांटे गए। नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड (नेब) में आने वाली बेटियों को एक वर्ष तक के लिए निशुल्क नेपकिन इस्तेमाल करने के लिए संस्था ने पूरा स्टॉक भी उपलब्ध कराया है। संभार्य व आरंभ संस्था की ओर से अभिषेक व हिमांशु ने इस मौके पर बेटियों को निजी स्वच्छता के बारे में भी बताया। नेब की महिला कार्यकर्ता सुषमा गुप्ता और सुजाता ने बेटियों के लिए शुरू की गई इस मुहिम के लिए युवाओं का आभार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed