{"_id":"6b080f38d27ec12d80062a34","slug":"drone-training-will-give-your-career-a-lift-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86359-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ड्रोन प्रशिक्षण से कॅरिअर को मिलेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ड्रोन प्रशिक्षण से कॅरिअर को मिलेगी उड़ान
विज्ञापन
कृषि छिड़काव से लेकर डिजिटल मैपिंग और बिजली लाइनों के निरीक्षण तक के काम मिल सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आधुनिक तकनीक के जरिए स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए हरियाणा सरकार ने ड्रोन उद्यमी योजना शुरू की है। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की इस योजना के तहत पात्र युवाओं को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नियमानुसार वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उनके कॅरिअर को उड़ान मिलेगी।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक ड्रोन तकनीक से जोड़ना है। इसके जरिये उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। योजना के तहत कृषि क्षेत्र में कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव किया जा सकेगा। कृषि भूमि का सर्वेक्षण और डिजिटल मानचित्रण भी किया जा सकेगा। इसके अलावा भूमि और संपत्ति सर्वेक्षण, निर्माण व आधारभूत संरचना परियोजनाओं में ड्रोन सेवाएं और बिजली लाइनों का निरीक्षण जैसे कार्य शामिल हैं।
हरियाणा के पात्र अनुसूचित जाति के युवा निर्धारित पात्रता और शर्तों के अनुसार योजना में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक युवा योजना की विस्तृत जानकारी और आवेदन संबंधी विवरण हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://hscfdc.org.in पर प्राप्त कर सकते हैं।