{"_id":"68a0c33552f757ea5c07720a","slug":"28-mm-rain-was-recorded-in-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49297-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में 28 एमएम बारिश की गई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में 28 एमएम बारिश की गई दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक फरीदाबाद में 28 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई। वहीं दिन में बादल छाए रहे लेकिन बारिश दर्ज नहीं की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बारिश के आंकड़ों के अनुसार तिगांव में बारिश नहीं हुई, जबकि बल्लभगढ़ में 24 एमएम, मोहना में 6 एमएम, दयालपुर और बदखल में 22-22 एमएम, धौज में 12 एमएम और गौंच्छी में 26 एमएम वर्षा दर्ज की गई। लगातार हुई इस बरसात से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।