फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बारिश और धूप के बावजूद शहर का वातावरण खराब

बारिश और धूप के बावजूद शहर का वातावरण खराब

Fri, 16 Nov 2018 08:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश और धूप के बावजूद शहर का वातावरण खराब

बारिश और तेज हवा चलने के बावजूद औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता बेहद खराब ही बनी हुई है जबकि दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहरों का वातावरण काफी साफ हुआ है। शुक्रवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक का औसत 318 रहा।

विज्ञापन


औद्योगिक नगरी में प्रदूषक पर्टिकुलेट मैटर पीएम 2.5 की मात्रा शुक्रवार रात करीब बारह बजे 414 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की दर तक पहुंच गई। हालांकि इसके बाद पीएम 2.5 की मात्रा धीरे-धीरे घटी और सुबह आठ बजे 354 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह अच्छी धूप निकलने और तेज हवा चलने से मौसम खुशगवार रहा। धूप और हवा की तेजी का नतीजा पीएम 2.5 की दर घटने के रूप में सामने आया। दोपहर दो बजे पीएम 2.5 की मात्रा 117 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में मानक के मुताबिक इस प्रदूषण का यह स्तर स्वस्थ लोगों को बहुत कम प्रभावित करता है। हालांकि, दिल और सांस के रोगियों के लिए परेशानी का सबब होता है। शुक्रवार को प्रदूषक नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड और ओजोन की मात्रा भी सामान्य से कुछ अधिक रही। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण हवा चलने और धूप निकलने से तो कम हुआ ही है अन्य मानव जनित कारणों को चिह्नित कर उन पर अंकुश लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed