{"_id":"5c4f28e3bdec22737a3674b7","slug":"201548691683-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज परीक्षा तनाव दूर करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज परीक्षा तनाव दूर करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज परीक्षा तनाव दूर करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
फरीदाबाद। शैक्षणिक सत्र के अंत में परीक्षा के डर से विद्यार्थियों में तनाव न हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों के संग परीक्षा पर चर्चा 2.0 कार्यक्रम के जरिए जुड़ेंगे। मोदी मंत्र से विद्यार्थियों को दो घंटे ‘एग्जाम फियर’ से निपटने के आसान तरीके खुद प्रधानमंत्री देंगे। परीक्षा पर चर्चा का यह दूसरा संस्करण होगा।
हर निजी सरकारी स्कूल-कॉलेज में विद्यार्थियों को यह प्रसारण सीधा दिखाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से सूचना जारी कर दी गई। शिक्षण संस्थानों में एडु-सेट, यूट्यूब, प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनने को मिलेगा। मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का समय तनाव रहित होगा। निदेशालय से इस संबंध में उच्च शिक्षा अधिकारियों, स्कूल शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत ने बताया कि शिक्षण संस्थानों से दो घंटे के कार्यक्रम के लाइव फोटो सहित पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी। ताकि प्रत्येक शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए इसका लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।