फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 thousand challan

बीस हजार के चालान ने छुड़ाया पसीना

Sat, 05 Oct 2019 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
20 thousand challan
अकील खान जिसकी मोटर साईकिल का बीस हजार का चालान काटा । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को बाटा फ्लाईओवर के समीप ट्रैफिक विभाग के एएसआई सुरेश कुमार ने एक मोटर साइकिल का बीस हजार रुपये का चालान काट कर दंडित किया है। बीस हजार का चालान हाथ में आते ही मोटर साइकिल सवार तीनों युवकों के पसीने छूटने लगे।
विज्ञापन

मोटर साइकिल सवार वकील खान ने बताया कि वह सेक्टर-तीन में रहता है और सेक्टर-11 पुल पर कपड़े की दुकान लगाता है। शनिवार दोपहर वह अपने दो दोस्तों सोनू व के साथ एनआईटी स्थित एक मोबाइल के सर्विस सेंटर जा रहा थे। मोटर साइकिल उनका दोस्त सोनू चला रहा था। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी और बिना हेलमेट होने के कारण यातायात पुलिस ने उन्हें बाटा फ्लाइओवर के नीचे रोक लिया। एएसआई सुरेश कुमार ने दस्तावेज मांगे तो सोनू के पास न तो लाइसेंस था और न ही वाहन के अन्य दस्तावेज मौजूद थे। इस पर उनका रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, थर्ड पार्टी मोटर साइकिल बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन सवारी व हेलमेट नहीं पहनने का चालान काटा गया। एएसआई सुरेश कुमार ने इन सभी मदों में करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना कर दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed