फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 year old child died due to drowning in a pond

Faridabad News: जोहड़ में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

Sat, 23 Aug 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
10 year old child died due to drowning in a pond
दोस्तों के साथ नहाने गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सिही के जोहड़ में शुक्रवार की दोपहर 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। थाना सेक्टर- 8 पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।

गांव सिही का रहने वाला वारिस अपने तीन दोस्तों के साथ जोहड़ में नहाने गया था। पुलिस को साढ़े चार बजे सूचना मिली की जोहड़ में एक बच्चा डूब गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और बच्चे को ढूंढने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला । उसको उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चा गांव सिही में अपनी मां व भाई और बहन के साथ रहता था। बच्चे के पिता नारिस बंगलूरू में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed