फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell recovered 52 semi-automatic pistols and arrested two persons

दिल्लीः अवैध हथियार सप्लाई करने आए दो तस्कर गिरफ्तार, 52 पिस्टल और कार बरामद

Wed, 03 Apr 2019 08:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Special Cell recovered 52 semi-automatic pistols and arrested two persons
बरामद पिस्तौल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लोकसभा चुनाव के माहौल के बीच हथियारों की खेप सप्लाई करने आए दो अवैध हथियार तस्करों अमारिकन और शीतल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद ही हथियार बनाते और सप्लाई करते थे। ये दिल्ली के अलावा यूपी, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में हथियार सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से 52 अवैध पिस्टल व कार बरामद की गई है। अवैध हथियार बनाना आरोपियों का खानदानी पेशा है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्पेशल सेल को जांच में पता लगा था कि मध्यप्रदेश के खारगांव, धार व बुरहान और बिहार के मुंगेर से दिल्ली में अवैध हथियार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसीपी मनोज दीक्षित के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन


टीम में तैनात एएसआई संजीवन को सूचना मिली थी कि बदवानी (मध्यप्रदेश) निवासी अमारिकन और शीतल सिंह अवैध हथियारों की खेप लेकर आलोक कुंज बस स्टैंड, सेक्टर-15 (रोहिणी) आएंगे। पुलिस टीम ने मंगलवार को यहां घेराबंदी कर अमारिकन और शीतल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह दस वर्ष से अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने का काम कर रहे हैं। आरोपियों का ये भी कहना है कि उनका पूरा गांव अवैध हथियार बनाने में लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed